Please wait...
THANKU FOR BEING A PART OF OUR JOURNEY TO BRING "REVOLUTION IN EDUCATION"
We Genuinely APPRECIATE your PATIENCE

111
M: +1.00/-0.00

निर्देश :नीचे दिए गए गधान्श को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए |
 

“भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ | इस आजादी के लिए पूरे देश की जनता ने एक लंबा और मुश्किल संघर्ष चलाया था | इस संघर्ष में समाज के बहुत सारे तबकों की हिस्सेदारी थी | तरह-तरह की पृष्ठभूमि के लोगों ने इसमें भाग लिया | वे स्वतन्त्रता, समानता तथा निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी के विचारों से प्रेरित थे | औपनिवेशिक शासन के तहत लोग ब्रिटिश सरकार से भयभीत रहते थे | वे सरकार के बहुत सारे फैंसलों से असहमत थे | लेकिन अगर वे इन फैसलों की आलोचना करते तो उन्हें भारी खतरों का सामना करना पड़ता था | स्वतन्त्रता आंदोलन ने यह स्थिति बदल डाली | राष्ट्रवादी खुलेआम ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने लगे और अपनी माँग पेश करने लगे | 1885 में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माँग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए 1909 मे बने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दे दी | हालाँकि ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत बनाई गई ये शुरुआती विधायिकाएँ राष्ट्रवादियों के बढ़ते जा रहे दबाव के कारण ही बनी थीं, लेकिन इनमें भी सभी वयस्कों को न तो वोट डालने का अधिकार दिया गया था और न ही आम लोग निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते थे |”

सबसे सटीक/सार्थक वाक्य चुनिए |

[CTET Dec 2018 Paper 2 SST(Hindi - I, English - II),CTET Dec 2018 Paper 2 Math & Science(Hindi - I, English - II)]
A
B
C
D